कांडी प्रखंड के सभी 103 आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वेटर वितरण का भौतिक सत्यापन

Location: कांडी

कांडी
प्रखंड क्षेत्र के सभी 103 आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को वितरित किए गए स्वेटर का शनिवार को व्यापक स्तर पर भौतिक सत्यापन किया गया। यह जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
विदित हो कि प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय द्वारा पूर्व में ही सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को पत्र जारी कर केंद्र खुला रखने तथा बच्चों को अनिवार्य रूप से स्वेटर पहनाकर उपस्थित रखने का निर्देश दिया गया था। शनिवार को किए गए निरीक्षण के बाद बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले पाए गए और सभी केंद्रों पर बच्चे स्वेटर पहने हुए उपस्थित थे। उन्होंने जांच परिणाम पर संतोष व्यक्त किया।
जांच अभियान के क्रम में महिला पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुम ने भी विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
उधर, कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम ने भी अपने पंचायत अंतर्गत कांडी, नैनाबार एवं ढबरिया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति पाई गई। इस अवसर पर मुखिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बीच टॉफी का वितरण किया तथा नियमित रूप से केंद्र आने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के समय उप मुखिया दिलीप राम, विनोद मेहता, पप्पू कुमार, जिब्रील खान सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। प्रशासन की सक्रियता से अभिभावकों में भी प्रसन्नता देखी गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!