करकोमा गांव में चोरी का मामला, तीन लाख से अधिक की चोरी का दावा

Location: Meral

मेराल:
मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव के खुटैलिया टोला में शुक्रवार की रात केश्वर चौधरी के घर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में संगीता देवी, पति विरेंद्र चौधरी ने बताया कि परिवार के सभी लोग घर के दक्षिण भाग वाले कमरे में सोए हुए थे। सुबह उठने पर मुख्य घर का ताला टूटा हुआ मिला।
घर के अंदर जाने पर देखा गया कि एक बक्सा टूटा हुआ है और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। पीड़िता के अनुसार घर से बक्सा गायब है, जिसमें आभूषण, जमीन के कागजात, समूह से संबंधित कागजात तथा घर में रखा गया करीब 75 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान था। उन्होंने बताया कि नकद व गहने मिलाकर लगभग तीन लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है।
घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया, चौकीदार तथा थाना प्रभारी को दी गई। सूचना पर वार्ड सदस्य पति नाजीम अंसारी, मुखिया विरेंद्र तिवारी तथा थाना के एएसआई रबूल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला षड्यंत्र का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि बगलगीर से भूमि विवाद चल रहा है और उसी को लेकर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!