Location: Meral
मेराल: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के करकोमा और पढ़ुआ पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करकोमा पंचायत में विभिन्न विभागों से कुल 650 आवेदन, जबकि पढ़ुआ पंचायत में लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अधिकांश आवेदन मैया सामान योजना और अबुआ आवास से संबंधित थे।
करकोमा पंचायत में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख दीप माला कुमारी, मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी और बीपीआरओ बसंत पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने करकोमा और पढ़ुआ दोनों पंचायतों में पेंशन योजना के लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और धोती-साड़ी का वितरण किया गया।
प्रभारी बीडीओ ने कहा कि सेवा के अधिकार सप्ताह का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। प्रमुख दीप माला कुमारी, मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी और मुखिया आशीष बियार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मौके पर पंचायत सचिव सिंपी कुमारी, स्नेहा कुमारी, प्रधान सहायक सुनील कुमार, रामनाथ भगत, रिजवान अख्तर, डॉक्टर केके सिंह, डॉक्टर शशांक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।











