Location: Meral
मेराल। थाना क्षेत्र के कमरमा गांव निवासी 62 वर्षीय राजेश्वर शर्मा का शव सोमवार को छत विक्षत अवस्था में मिला। बताया गया कि वे पिछले कुछ दिनों से घर से लापता थे।
घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। स्थानीय स्तर पर कुछ लोग बिजली करंट से उनकी मौत होने की चर्चा कर रहे हैं, जबकि अन्य लोग अलग-अलग संदेह जता रहे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।












