कड़ाके की ठंड को देखते हुए भाजपा ने उपायुक्त से कंबल वितरण व अलाव जलाने की मांग की

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)।
कड़ाके की ठंड और लगातार पड़ रही शीतलहर को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की गई है। इस संबंध में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं वर्तमान प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश जयसवाल ने उपायुक्त दिनेश यादव के नाम एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।
प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि इस समय पूरे जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड और शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, गरीबों एवं असहाय लोगों पर पड़ रहा है। शीतलहर की स्थिति यह है कि शाम चार बजे के बाद लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
राजेश जयसवाल ने उपायुक्त से सवालिया लहजे में कहा कि यदि ठंड का मौसम बीत जाने के बाद कंबल का वितरण किया जाएगा तो इसका गरीबों को क्या लाभ मिलेगा। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की व्यवस्था की जाए।
इसके साथ ही उन्होंने सगमा प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र बिलासपुर बाजार तिरमुहानी पर अलाव जलवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर बाजार उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर स्थित है। इस स्थान से प्रतिदिन सैकड़ों लोग सगमा एवं धुरकी प्रखंड के विभिन्न गांवों में आवागमन करते हैं। यही मार्ग नजदीकी रेलवे स्टेशन विंधमगंज जाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। स्कूली बच्चे भी इसी तिरमुहानी से होकर आते-जाते हैं।
इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि बिलासपुर बाजार तिरमुहानी सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की शीघ्र व्यवस्था की जाए, ताकि ठंड से आम लोगों को राहत मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!