कड़ाके की ठंड के चलते झारखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला, एलकेजी से आठवीं तक की कक्षाएं 7 से 13 जनवरी तक बंद

Location: Garhwa

कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार ने 7 जनवरी से 13 जनवरी तक कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, झारखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में एलकेजी से आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौवीं और उससे ऊपर तथा अवासीय विद्या्लयों की सभी कक्षाएं नियमित रूप से चलेंगी।

हालांकि, इस दौरान शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय छात्रों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

यह कदम ठंड से बचाव और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!