Location: सगमा
सगमा, गढ़वा। कटहर कला पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव से मुलाकात कर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
मुखिया ने कहा कि ये सभी मांगें जनहित से जुड़ी हैं और इनके पूरा होने से पंचायत की तस्वीर बदल सकती है। सौंपे गए मांग पत्र में शामिल प्रमुख बिंदुओं में निम्न योजनाएं शामिल हैं:
- उत्महि पहाड़ी स्थित शिव मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जाए।
- झगडू उरांव के घर से पुतूर बांध तक पीसीसी सड़क का निर्माण हो।
- ग्राम सारदा स्थित टूटा नदी नाग स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाए।
- लोलकी गांव के हड़वड़िया डैम का जीर्णोद्धार कराया जाए।
- उत्माही नदी पर पुल निर्माण कराया जाए।
- मध्य विद्यालय से मनकी टोला तक पीसीसी पथ बनाया जाए।
- सारदा गांव में आरईओ पथ से दुधमनिया छठ घाट तक सड़क की कालिकरण (पिचिंग) कराई जाए।
- लालन उरांव के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक कालिकरण कराया जाए।
- लोलकी गांव में आसमान घाट से महुलानिया टोला तक कालिकरण हो।
- कटहर कला गांव में बौली से विनोद यादव के घर तक पीसीसी सड़क बने।
मुखिया कलावती देवी ने विधायक से आग्रह किया कि इन मांगों को प्राथमिकता देकर जनता की सुविधा और विकास को सुनिश्चित किया जाए।











