कटहर कला पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक से मिलीं मुखिया, पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

Location: सगमा

गढ़वा (सगमा): प्रखंड के कटहर कला पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव से उनके आवास पर मुलाकात कर पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आवेदन सौंपते हुए कई विकास योजनाओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
मुखिया ने आवेदन में विशेष रूप से बावली तालाब से मध्य विद्यालय कटहर कला होते हुए मनकी टोला तक पीसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस सड़क की पहले मेटल-मोरम से मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बारिश के कारण मोरम पूरी तरह बह गया है। इससे सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
मुखिया ने कहा कि यह सड़क दो गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि वाहन चालक भी इस मार्ग पर जाने से कतराते हैं। इससे बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने और प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आवेदन में पंचायत की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई है। इस पर विधायक अनंत प्रताप देव ने मुखिया को आश्वस्त करते हुए कहा कि आवेदन में उल्लिखित सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बांकीपुर से क्यों चुनावी मैदान में कूदे प्रशांत किशोर, क्या है रणनीति, जानिए वजह

    बांकीपुर से क्यों चुनावी मैदान में कूदे प्रशांत किशोर,  क्या है रणनीति, जानिए वजह

    भवनाथपुर में विपक्ष नहीं, झामुमो की अंदरूनी खींचतान चर्चा में; क्या पावर शेयरिंग बना असंतोष की वजह?

    भवनाथपुर में विपक्ष नहीं, झामुमो की अंदरूनी खींचतान चर्चा में; क्या पावर शेयरिंग बना असंतोष की वजह?

    हनुमानगढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर में होगी योग्य पुजारी की नियुक्ति, युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए होंगे विशेष कार्यक्रम

    हनुमानगढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर में होगी योग्य पुजारी की नियुक्ति, युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए होंगे विशेष कार्यक्रम

    मेराल में राजद का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, संगठन मजबूती व विधानसभा चुनाव की तैयारी पर दिया गया जोर

    मेराल में राजद का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, संगठन मजबूती व विधानसभा चुनाव की तैयारी पर दिया गया जोर

    करुई में धूमधाम से मना मां कामाख्या धाम का तृतीय वार्षिकोत्सव, पालकी व कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    करुई में धूमधाम से मना मां कामाख्या धाम का तृतीय वार्षिकोत्सव, पालकी व कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    कटहर कला पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक से मिलीं मुखिया, पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

    कटहर कला पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक से मिलीं मुखिया, पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग
    error: Content is protected !!