ओबरा उत्क्रमित हाई स्कूल में एमडीएम में अनियमितता का आरोप, भूखे छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

Location: Manjhiaon


मझिआंव/गढ़वा: बरडीहा प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल, ओबरा में शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) समय पर नहीं मिलने और अल्पाहार नहीं दिए जाने को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों और ग्रामीणों ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
छात्रों के अनुसार वे सुबह घर से भोजन कर विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे तक मध्यान्ह भोजन तैयार नहीं हुआ। उनका कहना है कि शुक्रवार के निर्धारित मेन्यू के अनुसार अंडा, चावल, दाल और हरी सब्जी मिलनी थी, लेकिन शुरुआत में केवल चावल और भिंडी की सब्जी बनाई गई। छात्रों के विरोध के बाद दाल की व्यवस्था की गई। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अल्पाहार नहीं मिला तथा विद्यालय का शौचालय अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे उन्हें बाहर जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ मेहता और संयोजिका गीता देवी ने आरोप लगाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी अमिता पांडे के पति पिनाकी चतुर्वेदी, जो भवनाथपुर प्रखंड में ग्राम रोजगार सेवक हैं, विद्यालय आकर मध्यान्ह भोजन का हिसाब-किताब देख रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्वयं एमडीएम संचालन की बात कह रही हैं और समिति की भूमिका को नजरअंदाज कर रही हैं।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों, जिनमें पूर्व प्रमुख अरविंद राम, प्रभारी मुखिया प्रतिनिधि संतोष उरांव और विप्रस सदस्य विपिन मेहता शामिल हैं, ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी अमिता पांडे ने कहा कि उन्होंने हाल ही में विद्यालय का प्रभार संभाला है। उन्होंने राशि के अभाव में अल्पाहार नहीं दिए जाने की बात स्वीकार की तथा कहा कि उन्हें अभी एमडीएम का मेन्यू पूरी तरह ज्ञात नहीं था, जिसके कारण निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बन सका। हालांकि, संयोजिका के साथ दुर्व्यवहार के आरोप से उन्होंने इनकार किया।
बरडीहा बीआरसी कार्यालय की बीपीएम कविता कुमारी ने कहा कि छात्रों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन और अल्पाहार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। यदि शुक्रवार को अंडा नहीं दिया गया है तो उसकी उपयोगिता राशि में कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भवनाथपुर के बीडीओ नंद जी राम ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिनाकी चतुर्वेदी की उपस्थिति उनके कार्यालय में दर्ज है। यदि वे कार्य अवधि में दूसरे प्रखंड के विद्यालय में पाए गए हैं तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए वेतन कटौती सहित अन्य कदम उठाए जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अटकलों, रणनीतियों और बड़े बदलावों के बीच भारतीय राजनीति का नया दौर

    अटकलों, रणनीतियों और बड़े बदलावों के बीच भारतीय राजनीति का नया दौर

    ओबरा उत्क्रमित हाई स्कूल में एमडीएम में अनियमितता का आरोप, भूखे छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

    ओबरा उत्क्रमित हाई स्कूल में एमडीएम में अनियमितता का आरोप, भूखे छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

    सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, मिरचइया गांव में लगी चौपाल

    सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, मिरचइया गांव में लगी चौपाल

    15 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का सगमा प्रखंड मुख्यालय पर धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    15 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का सगमा प्रखंड मुख्यालय पर धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूलने के बाद भेजा गया जेल, तीन आरोपी अब भी फरार

    दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूलने के बाद भेजा गया जेल, तीन आरोपी अब भी फरार

    भवनाथपुर के बैंकों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    भवनाथपुर के बैंकों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    error: Content is protected !!