Location: Meral
मेराल (गढ़वा)। बंका रोड स्थित एस.जी.एन. मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।
विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, त्याग और शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और शिक्षक दिवस उनके सम्मान का दिन है।
इस अवसर पर शिक्षक करण कुमार कौशल, रामाशीष राम, संजय कुमार गुप्ता, संजय ठाकुर, पूजा कुमारी, आकाशदीप, दुर्गेश राम, पंकज कुमार चौधरी, पिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, राहुल कुमार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।












