एसपी पलामू रीष्मा रमेशन बनीं लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर की मानद सदस्य

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लायंस क्लब ऑफ मेदिनी नगर ने जिले की तेजतर्रार और संवेदनशील पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन को मानद सदस्यता प्रदान कर एक ऐतिहासिक पहल की। शनिवार को क्लब की उपाध्यक्ष लायन लिली मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी आवास पर पहुंचकर उन्हें क्लब की सदस्यता प्रमाण पत्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही लाइन लिली मिश्रा ने बताया कि सदस्यता उद्देश्य केवल एक औपचारिक सदस्यता ही नहीं था, बल्कि यह पुलिस-जन संवाद, विश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। मानव सदस्यता केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन की भूमिका में एक मजबूत नीव है।श्रीमती रेशमा रमेशन ने अपने कार्यकाल में आम जनता के साथ जिस सहजता और संवेदनशीलता से संवाद स्थापित किया है, उसकी प्रशंसा जनमानस में खुले दिल से की जाती है। वह जहां एक ओर अपराध, उग्रवाद और तस्करी के विरुद्ध कठोर रुख अपनाने के लिए जानी जाती हैं, वहीं दूसरी ओर गरीब, पीड़ित और वंचित वर्गों के लिए एक भरोसेमंद प्रशासक के रूप में सामने आई हैं।क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया, “हमने पुलिस अधीक्षक महोदया को क्लब की सदस्यता देकर केवल एक सामाजिक प्रतीक नहीं जोड़ा है, बल्कि हमें अब एक मार्गदर्शक, एक अभिभावक और एक प्रेरणा स्रोत भी प्राप्त हुआ है। समाज सेवा की दिशा में यह कदम हमारे कार्यों को अधिक प्रभावशाली बनाएगा।लायंस क्लब: समाज और प्रशासन के बीच एक सेतु का काम करेगा, महज दो वर्षों के अल्प कार्यकाल में ही लायंस क्लब ऑफ मेदिनी नगर ने समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। क्लब ने स्वास्थ्य शिविरों से लेकर शिक्षा-सहायता, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत, पशु-पक्षियों की देखभाल जैसे विभिन्न कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।गत माह क्लब द्वारा पुलिस उपाधीक्षक महोदया के सहयोग से पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित मेगा हेल्थ चेकअप कैंप को जबरदस्त सफलता मिली। इस शिविर में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों सहित आम नागरिकों ने भी भाग लिया।डॉ. अभय कुमार ने कहा, “भविष्य में क्लब पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा।” पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिशमा रमेशन द्वारा क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार करना न केवल एक सम्मान है, बल्कि यह क्लब के लिए विश्वास, प्रतिष्ठा और उत्तरदायित्व का विस्तार भी है। इससे क्लब को समाज में नई दिशा, नई प्रेरणा और प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा।डॉक्टर निशांत कुमार ने कहा, “हमारी यह कोशिश रहेगी कि एसपी महोदया के मार्गदर्शन में क्लब न केवल अपनी गतिविधियों को विस्तृत करे, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक अपनी सेवाएं पहुंचाए।”इस अवसर पर क सक्रिय सदस्य , जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. अभय कुमार,डॉ. निशांत कुमार,मुकेश कुमार अग्रवाल,आनंद वर्धन,सचिव निलेश चंद्र,रणजीत मिश्रा सक्रिय रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!