एसपी के निर्देश पर चैनपुर थाना प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा और एएसआई रुद्रानंद सरस के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के शाहपुर पुल चेकनाका के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट और लाइसेंस के आधा दर्जन से अधिक वाहनों को पड़कर वाहन को सुरक्षा के दृष्टि से चैनपुर थाना में रखा गया है। वहीं मौके पर उपस्थित एएसआई रुद्रानंद सरस ने बताया कि पलामू एसपी और चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के आधा दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़ा गया। वहीं मौके पर उपस्थित चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि इन दिनों पलामू जिले में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।जिसमे लोगो की मौत हो जा रही है। उन्होंने कहा कि लाख प्रयास के बाद भी लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।जिसके कारण सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने पलामू जिले के सभी बुद्धिजीवी और नागरिकों से आग्रह किया है कि बिना हेलमेट के कोई भी व्यक्ति वाहन ना चलाएं। यदि बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते हैं तो वाहनों का फाइन करने के साथ ही चालक के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!