एसपीडी काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस आयोजितविभिन्न प्रस्तुति के लिए छात्रों को किया गया सम्मानित

Location: Garhwa

गढ़वा: सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई के द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेंन्टिंग, स्पीच, गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी जिन्हे मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. निकलेश चैबे, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बिरेन्द्र पाण्डेय, डा. बिनोद द्विवेदी, प्रो. अखिलेश शुक्ला ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस हमें याद दिलाता है कि कैसे छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव लाते हैं। एनएसएस के स्वयंसेवक इस बात के साक्षी हैं। हमलोग एनएसएस के साथ यह संकल्प लें कि हमसब मिलकर सेवा और सहयोग की भावना से एक मजबूत और समावेशी दुनिया का निर्माण करेंगे। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हैं। इस मौके पर पेंन्टिंग के लिए सिमरन सोनी, प्राची कुमारी, रानी गुप्ता, आरती कुमारी, गायन के लिए लौकिक विश्वकर्मा, मौलिक विश्वकर्मा, आयुष केशरी, नृत्य के लिए रुबिला तिर्की, आरती कुमारी, मौलिक विश्वकर्मा, स्पीच के लिए रश्मि कुमारी, खुशी कुमारी, स्नेहा कुमारी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. भरत उपाध्याय के द्वारा किया गया। इस मौके पर डा. अरुण तिवारी, प्रो. निलम गुप्ता, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. सत्यदेव कुमार, डा. चन्द्र कुमार, चन्द्रकान्त सिंह आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!