एसडीएम ने कांडी में बिना अनुमति चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

कांडी (प्रतिनिधि): सदर एसडीएम संजय कुमार ने रविवार को क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान कांडी बस स्टैंड के पास अवस्थित केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर को अनियमितता मिलने पर सील कर दिया।

एसडीएम डुमरसोता जाने के क्रम में जब इस जांच केंद्र के सामने से गुजरे, तो बोर्ड देखकर उन्हें संदेह हुआ। केंद्र की जांच करने पर पाया गया कि अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति महज 12वीं पास है और बीए की पढ़ाई कर रहा है। उसके पास न तो कोई मेडिकल डिग्री है और न ही अल्ट्रासाउंड तकनीशियन से संबंधित कोई प्रमाणपत्र। उसने बताया कि वह बिहार का निवासी है और मझिआंव निवासी रजनीकांत वर्मा के इस केंद्र में 30 हजार रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत है।

एसडीएम द्वारा जब केंद्र संचालक को बुलाने के लिए फोन कराया गया, तो उसने आने में असमर्थता जताई। इसी बीच एक गर्भवती महिला अल्ट्रासाउंड कराने अपने पति के साथ केंद्र पहुंची। एसडीएम जानबूझकर कुछ देर जांच कक्ष से बाहर रुके ताकि पता चले कि जांच वास्तव में होती है या नहीं। महिला के बाहर आने पर उसने बताया कि अल्ट्रासाउंड इसी कर्मी ने किया है और वह बिना किसी डॉक्टर की सलाह के जांच कराने आई थी।

जब एसडीएम ने केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति में जांच कराने का कारण पूछा, तो तकनीशियन ने बताया कि यहां हमेशा वही जांच करता है, डॉक्टर कभी नहीं आतीं।

इस पूरे मामले की जानकारी एसडीएम ने तत्काल सिविल सर्जन को दी, जिनकी सलाह पर मौके पर ही अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कांडी थाना की महिला सब इंस्पेक्टर जूली टुडू समेत पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस संदिग्ध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई हेतु सिविल सर्जन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वे सभी निर्धारित मानकों का पालन करें, अन्यथा ऐसे केंद्रों को भी सील करने के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!