एसएस मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ,बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सीखे अनुशासन और नेतृत्व के गुर

Location: Garhwa

गढ़वा प्रखंड के कुंडी ग्राम स्थित एसएस मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय समर कैंप 2025 का शुभारंभ हुआ। शिशिर सुमित्रा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित इस विद्यालय में पहले दिन का कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।

विद्यालय के निदेशक आनंद पांडे ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बच्चों को न केवल सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि वे सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ सकेंगे।

कैंप के पहले दिन बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, बास्केटबॉल, पेंटिंग, हुला हूप, राइफल शूटिंग और डॉट बोर्ड जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी गई।

शिक्षिका रितिका उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके भीतर नई सोच को जन्म देते हैं। शिक्षिका अर्पणा ने आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभा को उभारने का प्रयास किया। वहीं शिक्षिकाएं रूबी और ब्यूटी ने वर्ड बिल्डिंग गेम के जरिये बच्चों को नए शब्दों की रचना करना सिखाया।

कैंप के आयोजन में शिक्षिका शिवानी, अंजुम, सुप्रिया, दीपशिखा, पुष्पा, किरण और प्रिया का योगदान उल्लेखनीय रहा। सभी शिक्षकों ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!