गढ़वा। स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज की एनसीसी इकाई में सत्र 2025-28 के लिए नामांकन को लेकर 50 छात्र-छात्राओं का फिजिकल और लिखित परीक्षण लिया गया। कुल 18 सीटों के लिए आयोजित इस चयन परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के एनसीसी एएनओ प्रो. धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 44 झारखंड एनसीसी बटालियन से आए सुबेदार गोकुल तिग्गा और हवलदार अमित आलोक एक्का की देखरेख में यह परीक्षण सम्पन्न हुआ।
परीक्षण के दौरान दौड़, परेड जैसी गतिविधियों के माध्यम से फिजिकल टेस्ट लिया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा कराई गई।
प्रो. मिश्रा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन एनसीसी विंग में किया जाएगा, जिन्हें एनसीसी के नियमों के अनुरूप प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। यह एनसीसी प्रशिक्षण तीन वर्षीय होगा।












