Location: Meral
मेराल:
एनपीएस गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, सिरहे मेराल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में कुल 70 प्रकार के स्टॉल लगाकर विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी में सोशल साइंस से संबंधित 24 मॉडल, हिंदी से 13, अंग्रेजी से 8, कंप्यूटर से 7, विज्ञान से 15, गणित से 2 और क्राफ्ट से मिथिला पेंटिंग मॉडल प्रदर्शित किए गए।
इस अवसर पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने स्टॉल का निरीक्षण किया। स्कूल निदेशक नवनीत सिंह और अन्य अतिथियों ने सभी स्टॉल का बारी-बारी से निरीक्षण कर बच्चों द्वारा लगाए गए मॉडल की सराहना की।
निदेशक नवनीत सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास होता है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर प्राप्त होता है। प्रिंसिपल आशा गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शनी बच्चों को अपना कलात्मक और वैज्ञानिक कौशल प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में पुरानी सभ्यता और संस्कृति से लेकर आधुनिक हाईटेक तकनीक तक के मॉडल प्रस्तुत किए गए, जो काफी सराहनीय है।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में अकाउंटेंट श्रीराम सिंह, कुलदीप सिंह, शिक्षिकाएं तान्या सरकार, प्रीति प्रियदर्शनी, के जे शरण, श्याम देव पांडे, पूजा उरांव, खुशी श्रीवास्तव, रंजन टोप्पो, क्रिस्टी भोजनि, डोना भोजनी, माही लक्का, सोनालिका टोप्पो, सोनाली उपाध्याय, गौतम कुमार पासवान** सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।











