उपायुक्त ने घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा, अभिभावकों से सहयोग की अपील

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 29, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू): पलामू जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से चल रहे तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने स्वयं मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई और अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ विभिन्न घरों का भ्रमण कर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों से बातचीत कर उन्हें पोलियो उन्मूलन अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो रोधी दवा की खुराक देना बेहद जरूरी है।
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की घर-घर पहुंच रही टीमों का सहयोग करें। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा दवा पीने से छूट गया हो तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित स्वास्थ्यकर्मी को दें।
उल्लेखनीय है कि 28 जून 2026 से जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत तीन लाख से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जिले के 1600 से अधिक पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई थी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य कर रही हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!