उपायुक्त के निर्देश पर मनरेगा योजनाओं की जांच, कूप निर्माण में पोकलेन मशीन इस्तेमाल की शिकायत

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): सोनपुरवा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत संचालित कूप निर्माण और अन्य योजनाओं की जांच मंगलवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा की गई। यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई, जिसमें टीम ने सिंचाई कूप, डोभा सहित अन्य योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया।

जांच के दौरान टीम द्वारा स्थल निरीक्षण करते हुए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से योजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन को लेकर जानकारी ली गई।

उल्लेखनीय है कि मनरेगा योजना के तहत मजदूरों के माध्यम से कार्य कराना अनिवार्य है, परंतु उपायुक्त को मिली लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया था कि योजनाओं में मनरेगा मजदूरों की बजाय पोकलेन मशीन से अधिकांश कूपों की खुदाई कराई गई है। इसी शिकायत के आधार पर यह जांच की गई।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी शतीश भगत ने बताया कि जिला स्तर से गठित टीम जांच के लिए आई थी, लेकिन इसमें कौन-कौन अधिकारी या कर्मचारी शामिल थे, तथा जांच में क्या निष्कर्ष निकले, इसकी उन्हें जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह बताया गया है कि जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंप दी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!