Location: सगमा
गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा गांव निवासी ट्रक चालक सुनील गुप्ता (26 वर्ष) की मौत उड़ीसा के अंगुल जिले में सड़क हादसे में हो गई। वे रायगढ़ से माल लोड कर उड़ीसा के लिए रवाना हुए थे, इसी दौरान हंडापा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर ट्रक ड्राइवर संघ के जिला अध्यक्ष अयूब अंसारी ने स्थानीय प्रशासन और अन्य ड्राइवरों की सहायता से शव को मंगलवार सुबह गांव भिजवाया। शव के पहुंचते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।
मृतक सुनील गुप्ता, पिता शंकर साह, परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिजनों को मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडे, डॉ. हरिदास यादव, मुखिया तेजलाल राम, समेत कई स्थानीय प्रतिनिधि और ड्राइवर संघ के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।












