ईद और रामनवमी को लेकर रमना थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Location: Ramana

रमना: आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीप अध्यक्ष शांति देवी ने की, जबकि इसमें सीओ विकास कुमार पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन ने दी सख्त हिदायत

बैठक में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि सरकार और उच्च न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि सभी लोग आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखें।

  • इंटरनेट मीडिया का उपयोग भाईचारा और समरसता बढ़ाने के लिए करें।
  • भड़काऊ और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • डीजे साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, किसी भी परिस्थिति में नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
  • जुलूस निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकलेगा।

रमना प्रखंड में सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा

बैठक में जीप अध्यक्ष शांति देवी और प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि रमना प्रखंड में सभी धर्मों के त्योहार हमेशा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाते रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी लोग आपसी भाईचारे और समरसता के साथ त्योहार मनाएंगे।

बैठक में शामिल गणमान्य लोग

बैठक में बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, कर्णपुरा मुखिया अजीत कुमार पांडेय, झामुनों के नागेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कुलदीप पासवान, नसरुद्दीन अंसारी सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

इसके अलावा सिलीदाग मुखिया अनीत देवी, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, अजीत कुमार सोनी, वीरेंद्र बैठा, धनंजय प्रसाद गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!