इफ्तार पार्टी में सौहार्द का संदेश

Location: Meral

मेराल। पूर्वी पंचायत के मुडल टोला निवासी समाजसेवी धनंजय चौधरी ने मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। यह आयोजन मेराल पूर्वी पंचायत के पूर्व बीडीसी लतीफ अंसारी के आवास पर किया गया।

समाजसेवी धनंजय चौधरी ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से आपसी भाईचारे का संदेश जाता है, जो समाज में सदियों से कायम है। रमजान में इफ्तार पार्टी का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस दौरान रोजेदार पूरे महीने इबादत में लीन रहते हैं और विश्व में अमन-चैन की दुआ करते हैं।

पूर्व बीडीसी लतीफ अंसारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल हैं और समाज में सौहार्द बनाए रखने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर रियासत अंसारी, सोनू अंसारी, रुस्तम अंसारी, निजाम अंसारी समेत बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!