आवास प्लस सूची से 293 लाभुकों के नाम गायब होने पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच की मांग

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 3 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू


चैनपुर (पलामू), प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड की बांसडीह पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस) की सूची से 293 पात्र लाभुकों के नाम गायब होने के आरोप को लेकर गुरुवार को पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गड़बड़ी और कथित अनियमितता के कारण गरीब परिवारों को योजना के लाभ से वंचित किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार करीब छह माह पूर्व हुए सर्वेक्षण में पंचायत के 637 पात्र लाभुकों का चयन किया गया था और उन्हें आवास मिलने का भरोसा दिया गया था। लेकिन हाल ही में जारी सूची में केवल 344 लाभुकों के नाम शामिल हैं, जबकि 293 पात्र परिवारों के नाम सूची से गायब हैं। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
पंचायत सचिव चांदनी कुमारी ने स्वीकार किया कि पात्र लाभुकों के नाम सूची से छूटना गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी विभाग को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं पंचायत के मुखिया लालबहादुर भुइयां ने कहा कि यदि ऑनलाइन एंट्री या तकनीकी कारणों से कोई त्रुटि हुई है तो उसे तत्काल सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी 293 पात्र लाभुकों के नाम सूची में पुनः जोड़े जाएं।
समाजसेवी राम लखन चौरसिया ने कहा कि गरीबों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी पात्र लाभुकों को उनका हक मिलना चाहिए। पूर्व मुखिया अनीता देवी के पति सुनील भुइयां ने कहा कि यदि कोई त्रुटि नहीं हुई होती तो उपायुक्त के निर्देश पर ग्राम सभा बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने मांग की कि ग्राम सभा के माध्यम से सभी 637 पात्र लाभुकों की सूची का अनुमोदन किया जाए।
ग्राम सभा में शमसुद्दीन अंसारी, रामजन्म दुबे, कमल किशोर चौरसिया, अमरजीत चौरसिया, रामनाथ मोची, अजीत चौरसिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।
अब ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर है कि सूची में कथित गड़बड़ी की जांच कर पात्र परिवारों को उनका अधिकार कब तक दिलाया जाता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    रमना समाचार

    रमना समाचार

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर के संचालन के लिए 10 सदस्यीय प्रबंधन समिति गठित, विधायक अनंत प्रताप देव बने पदेन अध्यक्ष

    पलामू के प्रसिद्ध डिजनीलैंड मेले का टेंडर संपन्न, 20 जुलाई से होगा शुभारंभ

    पलामू के प्रसिद्ध डिजनीलैंड मेले का टेंडर संपन्न, 20 जुलाई से होगा शुभारंभ

    आवास प्लस सूची से 293 लाभुकों के नाम गायब होने पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच की मांग

    आवास प्लस सूची से 293 लाभुकों के नाम गायब होने पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच की मांग

    ग्राम सभा में बीडीओ-सह-सीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पेंशन व भूमि विवाद के समाधान का दिया भरोसा

    ग्राम सभा में बीडीओ-सह-सीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पेंशन व भूमि विवाद के समाधान का दिया भरोसा

    10 माह से फरार गोवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    10 माह से फरार गोवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    error: Content is protected !!