आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सहियाओं के साथ बैठक, अभियान को तेज करने पर जोर

Location: Meral

मेराल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सहियाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस विषय पर जिला मुख्यालय में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति इस लाभकारी योजना से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार दो दिनों से सहिया एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर अभियान को गति देने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सहियाओं के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को लाभ मिल रहा है।

डॉ. कुमार ने सभी लोगों से अपील की कि जो भी व्यक्ति अब तक आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, वे यथाशीघ्र अपना कार्ड बनवाकर इस योजना का लाभ उठाएं।

बैठक में डॉ. दीपक सिन्हा, दीपेश तिवारी, गोवर्धन कुमार, मंटू कुमार सहित कई स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!