Location: Manjhiaon
कांडी (गढ़वा): कांडी थाना क्षेत्र के चोंका गांव में बुधवार की शाम एक आपसी विवाद के चलते 50 वर्षीय महेंद्र मेहता को गांव के ही चार लोगों द्वारा बुरी तरह पीट दिया गया। इस हमले में महेंद्र मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में मझिआंव रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. विशाल कुमार मिश्रा द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे की है, जब महेंद्र मेहता घर लौट रहे थे। पतीला मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों — अजय पासवान, प्रेम पासवान, मनीष चंद्रवंशी एवं नकु चंद्रवंशी ने आपसी विवाद को लेकर उन पर हमला कर दिया।
परिजनों के अनुसार, मारपीट में महेंद्र मेहता का सिर फट गया है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना कांडी थाना को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक महेंद्र मेहता का इलाज रेफरल अस्पताल में जारी था।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।











