Location: Shree banshidhar nagar
गढ़वा जिले के नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र के चचेरिया गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक सद्दाम खान, पिता शेर मोहम्मद खान, पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।












