आपकी खबर” की पहल का असर, मजदूर को मिला मेहनताना

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): “आपकी खबर” की रिपोर्टिंग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला, जब ठेकेदार ने मजदूर को उसकी बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया।

गौरतलब है कि बीते दिन “आपकी खबर” ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के श्रीनगर गांव के ठेकेदार मुन्ना चौधरी पर मजदूर सत्येंद्र कुमार पासवान की मेहनत की कमाई रोकने का आरोप लगाया गया था। मजदूर ने कई बार मजदूरी की मांग की, लेकिन उसे भुगतान नहीं किया जा रहा था।

इससे परेशान होकर सत्येंद्र कुमार पासवान ने “आपकी खबर” के पत्रकार राजीव रंजन सिंह को अपनी समस्या बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर के असर के बाद ठेकेदार मुन्ना चौधरी ने मजदूर का बकाया भुगतान कर दिया।

मजदूरी मिलने के बाद सत्येंद्र कुमार पासवान ने “आपकी खबर” और पत्रकार राजीव रंजन सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं कई दिनों से ठेकेदार के पास चक्कर काट रहा था, लेकिन मेरी मजदूरी नहीं मिल रही थी। ‘आपकी खबर’ और पत्रकार राजीव रंजन सिंह की वजह से मुझे न्याय मिला। इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूं।”

इस घटना ने फिर साबित कर दिया कि निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता समाज में बदलाव लाने की ताकत रखती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!