आदिवासी महिला प्राचार्या को न्याय नहीं, शिक्षा विभाग की चुप्पी पर सवाल

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि:
राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय कांडी की पूर्व प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर शिक्षा विभाग कठघरे में आ गया है। अनुसूचित जनजाति की इस महिला शिक्षिका के समर्थन में अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) खुलकर सामने आ गई है और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस को बताया कि विद्यानी बाखला एक ईमानदार, कर्मठ और अनुशासित शिक्षिका थीं। उनकी कार्यशैली से विद्यालय के ही कुछ सहयोगी शिक्षक असंतुष्ट थे, जिससे दो गुट बन गए। इसी विवाद के बीच उन्हें षड्यंत्रपूर्वक एक भ्रष्टाचार के झूठे मामले में 7 अगस्त 2024 को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा गिरफ्तार करवाया गया।

बैठक पंजी में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

विवाद 26 अप्रैल 2024 को आयोजित “प्रोजेक्ट इंपैक्ट” बैठक से शुरू हुआ। आरोप है कि बैठक के बाद शिक्षक अलाउद्दीन (राजकीय उच्च विद्यालय हरिहरपुर, वर्तमान में प्रतिनियुक्त – डाइट रेहला) और आदित्य प्रसाद गुप्ता (प्रभारी प्रधानाध्यापक, हरिहरपुर) द्वारा बैठक पंजी में मनमाने ढंग से बदलाव किए गए।

विद्यानी बाखला ने इस छेड़छाड़ को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर मामले की जांच हुई, जिसमें दोनों शिक्षकों को दस्तावेजों में हेराफेरी और कूट रचना का दोषी पाया गया।

रिपोर्ट के बावजूद कार्रवाई नहीं

जांच रिपोर्ट अगस्त 2025 में जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंप दी गई, परंतु ABVP का आरोप है कि डीईओ दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर विद्यानी बाखला ने मानवाधिकार आयोग तक शिकायत की, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला।

ABVP की चेतावनी

प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि यह केवल एक शिक्षिका से अन्याय नहीं, बल्कि एक आदिवासी महिला के आत्मसम्मान और अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो ABVP आंदोलन के लिए बाध्य होगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!