असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी कड़ी निगाह: थाना प्रभारी विष्णु कांत

Location: Meral

मेराल: दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को मेराल थाना परिसर में सीओ सह वीडियो यशवंत नायक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंस्पेक्टर अशोक कुमार, थाना प्रभारी विष्णु कांत, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, उपप्रमुख निजामुद्दीन खान एवं विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इसमें असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, शराबबंदी, चोरी की घटनाएं रोकने और अश्लील गानों पर प्रतिबंध की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सीओ यशवंत नायक ने कहा कि डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोर्ट के आदेश व सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन अनिवार्य होगा, उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी पूजा पंडालों में हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा तथा नई जगहों पर मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें और किसी भी संदेहजनक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

कार्यक्रम का संचालन संजय भगत ने किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य संजय सिंह, नवीन जायसवाल, रविंद्र प्रसाद, मुखिया रामसागर महतो, मनदीप सिंह, शिवकुमार चौधरी, महबूब अंसारी, खालिद अंसारी, हरेंद्र चौधरी, मुन्ना राम, धनंजय चौधरी, विजय प्रसाद, रविंद्र गुप्ता, समाजसेवी जफीर अंसारी, कुर्बान अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, शंभू मेहता, संजय विश्वकर्मा, राजेंद्र चंद्रवंशी, खुर्शीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!