Location: पलामू
मेदिनीनगर।गढ़वा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग और रेलवे पुलिस की सजुक्त टीम ने टनाका कंपनी के 100 बोतल अवैध शराब के साथ विहार के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में उत्पाद विभाग के एसआई अनूप प्रकाश ने बताया कि गढ़वा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना की पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को पकड़ा और इसकी सूचना उत्पाद विभाग को दिया।जानकारी मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम गढ़वा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर ली और अवैध शराब को जप्त कर लिया।वही पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान बिहार राज्य के नवीनगर थाना क्षेत्र के चिरौली गांव निवासी दीपक पांडे और शुभम पांडे के रूप में की गई है। दोनों युवक पहली बार झारखंड से बिहार शराब की तस्करी करने का काम कर रहे थे।वही दोनो का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बॉडी फिटनेस होने के बाद सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












