अमन कुमार नेगढ़वा पुलिस अधीक्षक के रूप में संभाला पदभार

Location: Garhwa

पूर्व में खूंटी में थे एसपी, अब गढ़वा में अपराध नियंत्रण पर होगी निगाह

गढ़वा: झारखंड सरकार द्वारा आईपीएस अधिकारियों के तबादले के क्रम में नियुक्त किए गए 2014 बैच के अधिकारी अमन कुमार ने बुधवार को गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व में खूंटी जिले में एसपी के पद पर कार्य किया है।

गढ़वा समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में पदभार ग्रहण के बाद अमन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले मै कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, अपराध एवं उग्रवाद पर सख्त कार्रवाई करना, साइबर अपराध पर नियंत्रण, और जनता के साथ समन्वय बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बनाए रखना जरूरी है और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए थाना स्तर पर निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि अमन कुमार एक सख्त लेकिन संवेदनशील अफसर माने जाते हैं, और खूंटी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नक्सली अभियानों और कानून व्यवस्था सुधार में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन
    error: Content is protected !!