अभाविप हमेशा छात्र, समाज और राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है:शुभम तिवारी

Location: Garhwa

अभाविप के 76 वां स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा द्वारा अभाविप के 76 वां स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर राजकियकृत उच्च विद्यालय उड़सुगी में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार संगोष्ठी में मुख्य रूप से जिला संयोजक शुभम तिवारी, जिला कला मंच प्रमुख कौस्तुभ, प्राचार्य अरुण दुबे, सुमन कुमारी, कविता कुमारी मौजूद रहे। संबोधित करते हुए जिला संयोजक शुभम तिवारी ने कहा कि परिषद हमेशा छात्र, समाज और राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है और इसी संकल्प के साथ वर्ष 1949 में परिषद की स्थापना की गई थी। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्रों के साथ-साथ राष्ट्रहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों को न सिर्फ उठाया बल्कि उसे लेकर देशव्यापी आंदोलन भी चलाते रहा है। प्राचार्य अरुण दुबे ने कहा परिषद की स्थापना छात्र हित एवं विद्यार्थियों को उचित दिशा देने के लिए की गई। परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्र पुनर्निर्माण है। पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। गोष्ठी को कौस्तुभ,सुमन कुमारी, कविता कुमारी ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व गढ़वा नगर मंत्री सचिन चौबे,राहुल कुमार, आकाश पाल, राकेश कुमार, नीरज,आकाश, सौरभ, सत्यम, रश्मि, पलक,रुचि, खुशबू सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!