अभाविप नेता ने बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को तनावमुक्त और सकारात्मक सोच के साथ सफलता की शुभकामनाएं दी

Location: कांडी

गढ़वा:
बोर्ड परीक्षा के समय में छात्रों पर होने वाले तनाव को ध्यान में रखते हुए, अभाविप झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिन्स कुमार सिंह ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और मार्गदर्शन दिया।
प्रिन्स कुमार सिंह ने कहा कि जीवन एक परीक्षा की तरह है, लेकिन जब छात्र परीक्षा शब्द सुनते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि बच्चे तनावमुक्त और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। उन्होंने बताया कि जब छात्र मुक्त मन से परीक्षा लिखेंगे, तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा में अपने उपर तनाव न डालें, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पर्याप्त तैयारी की है और वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रिन्स ने यह भी कहा कि परीक्षा केवल शैक्षणिक ज्ञान का नहीं बल्कि धैर्य, एकाग्रता, समय प्रबंधन और साहस का भी परीक्षण है।
अंत में प्रिन्स कुमार सिंह ने सभी छात्रों को संदेश दिया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करें। उनका परिश्रम अवश्य फलीभूत होगा और परीक्षा सफलता का पहला पायदान है। उन्होंने कहा कि सही प्रबंधन और रणनीति के साथ यह सफर तय किया जाए, और उनकी शुभकामनाएं हमेशा छात्रों के साथ हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!