अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

Location: कोडरमा

कोडरमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड प्रदेश का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग सी.वी. रमन ग्लोबल विश्वविद्यालय, कोडरमा में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 12 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित इस अभ्यास वर्ग में प्रदेशभर से आए छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अभ्यास वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक, निवर्तमान क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, निवर्तमान प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत तथा प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु विशेष रूप से उपस्थित रहे। चार दिनों तक चले प्रशिक्षण वर्ग में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, वैचारिक दिशा, छात्रहित, राष्ट्रनिर्माण तथा संगठनात्मक विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल ने सत्र 2026-27 के लिए नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा की। इसके तहत डॉ. सत्यदेव पांडेय को पलामू विभाग प्रमुख तथा प्रिंस सिंह को विभाग संयोजक बनाया गया। वहीं प्रो. मनीष तिवारी को गढ़वा जिला प्रमुख एवं राजा यादव को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अभ्यास वर्ग में संत रविदास जी की 650वीं जयंती, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं जयंती तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई। इसके अलावा इकाई पुनर्गठन, छात्रावास सर्वेक्षण, विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन, सदस्यता अभियान, युवती सम्मेलन, मिशन साहसी तथा अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी निर्णय लिए गए।
नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद डॉ. उमेश सहाय, धीरेंद्र मिश्र, मंजुल शुक्ल, बालमुकुंद दुबे, सुमित पांडेय, शुभम तिवारी, आनंद कुमार, सचिन चौबे, सुगंध बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आवास सर्वेक्षण में अवैध वसूली का आरोप, रक्सी के ग्रामीणों ने बीडीओ से की जांच और कार्रवाई की मांग

    आवास सर्वेक्षण में अवैध वसूली का आरोप, रक्सी के ग्रामीणों ने बीडीओ से की जांच और कार्रवाई की मांग

    राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का बढ़ाया मान

    राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का बढ़ाया मान

    अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

    अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

    गढ़वा में 15 से 24 जून तक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    गढ़वा में 15 से 24 जून तक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी

    24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी

    नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाएं रोक, दोषियों पर दर्ज करें एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी : डीसी

    नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाएं रोक, दोषियों पर दर्ज करें एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी : डीसी
    error: Content is protected !!