अबुआ आवास योजना में लापरवाही: मेराल बीडीओ के निर्देश पर 17 लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज

Location: Meral

मेराल। बीडीओ सतीश भगत के निर्देश पर बुधवार को गोंदा पंचायत के 17 अबुआ आवास योजना के लाभुकों के खिलाफ मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पंचायत सचिव परमानंद पाठक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023–24 में चयनित इन लाभुकों को आवास योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में ₹30,000 की राशि प्रदान की गई थी।

हालांकि, despite repeated नोटिस देने के बावजूद इन लाभुकों द्वारा अब तक आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सचिव ने बताया कि प्रखंड कार्यालय की ओर से कई बार निर्देश और नोटिस भेजे गए, लेकिन सभी बेअसर रहे। अंततः बाध्य होकर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई।

प्राथमिकी दर्ज किए गए लाभुकों में निम्नलिखित के नाम शामिल हैं:
शकुंतला देवी, चंद्रावती देवी, सिलवंती देवी, सुमन देवी, मनोइया देवी, उदय भुइयां, राजकुमारी देवी, राहुल पांडे, प्रियंका देवी, अनीता देवी, गुड्डू उरांव, मंजू देवी, बाबूलाल कुजूर, सुनीता देवी, उषा देवी, जीतन देवी और शिवेंद्र कुमार द्विवेदी।

प्रखंड प्रशासन अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!