रांची :सरकार ने डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। तदाशा मिश्र को नया प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गुरुवार की रात अधिसूचना जारी कर दी गई है। अनुराग गुप्ता ने बुधवार को डीजीपी पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे लेकर कई तरह की चर्चा है।आखिरकार सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर तदाशा मिश्रा को नहीं जिम्मेदारी सौंपी है। वरीयता के आधार पर प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया का नाम डीजीपी पद के लिए चल रहा था । लेकिन सरकार ने उनके नाम पर विचार नहीं किया।












