खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक घायल, रांची रेफर

गढ़वा : थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी देनी राम का पुत्र बजरंगी राम (50 वर्ष) अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब बजरंगी राम सुबह अपने घर से रंका मोड़ की ओर टहलने निकला था। तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने दानरो नदी पुल के पास उसे टक्कर मार दी।

आसपास के लोगों के सहयोग से घायल बजरंगी राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

छत से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी रामलाल बिंद की पत्नी मीरा देवी ने गुरुवार को छत से गिरकर घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

             बताया गया कि मीरा देवी ने छत पर धूप में सूखने के लिए रखे गए कपड़े उतारने गई थी। इस दौरान भूलवश किनारे पर चली गई। बिना रेलिंग के छत होने के कारण वह नीचे गिरकर घायल हो गई। उसके शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट लगी है।

 

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार हुआ घायल

 गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनाथपुर पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार बनवारी राम घायल हो गया। वह भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव का रहनेवाला है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

             इस संबंध में बनवारी राम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से भवनाथपुर बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात बोलेरो ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इस घटना में वह घायल हो गया।

  

सीढ़ी से गिरकर एक घायल, चल रहा इलाज

 गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी अनिल कुमार पांडेय गुरुवार को सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

             इस संबंध में घायल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि वह अपने मकान के छत पर चढ़ रहा था। इस दौरान सीढ़ी पर गिर गया। इस घटना में उसके बायां पैर में गंभीर चोट लगी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!