अज्ञात अपराधियों ने 45 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मनातू थाना क्षेत्र के बंसीखुर्द गांव निवासी शहिद अहमद के पुत्र जावेद खान उम्र 45 वर्ष को बीती रात अज्ञात अपराधियों ने पेट के दाहिना साइड में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी मनातू थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल जावेद खान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।जहां इलाज के बाद भी जावेद खान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात जावेद खान अपने भाई तौहीद के घर किसी काम से गया था। उधर से घर लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।वही इस घटना के बाद से मनातू थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही जानकारी मिलने पर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी नीरज सिंह,सुशीला कुमारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्ति जावेद खान और उसके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!