अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम, इलाज के अभाव में नौ वर्षीय बच्ची की मौत

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गरबांध गांव में अंधविश्वास के कारण एक नौ वर्षीय बच्ची की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। यह घटना उस समय सामने आई जब राज्य सरकार खुद अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है।

मृत बच्ची की पहचान पाटगढ़ निवासी सुरेन्द्र उरांव की पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। करीब दस दिन पूर्व अंजनी को दस्त और उल्टी की शिकायत हुई थी। प्रारंभिक इलाज गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर से कराया गया, लेकिन जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे योग्य चिकित्सक के पास ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में विश्वास करने लगे।

बताया गया कि परिजन झाड़-फूंक के लिए गांव के आसपास, यहां तक कि उत्तर प्रदेश की सीमा में भी जाते रहे, पर बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती रही। शुक्रवार को जब स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई, तब उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी अंधविश्वास के चलते कितनी मासूम जानें असमय चली जाती हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!