हुसैनाबाद थाना प्रभारी और उनकी धर्म पत्नी ने किया नौ कन्या पूजन,लिया आशीर्वाद

Location: पलामू

मेदिनीनगर।नवरात्रि के नौवे दिन बुधवार को हुसैनाबाद थाना परिसर में थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी और उनकी धर्म पत्नी ने नौ कन्या पूजन करने के साथ ही सभी नौ कन्याओ को भोजन कराया।साथ ही साथ नौ कन्या को दान एवं उपहार भी दिया। मान्यता है कि छोटी कन्याओं में मां दुर्गा का ही स्वरूप विराजमान होता है।इसी कारण इस दिन उन्हें घर और मंदिरों में आमंत्रि करते है।इस धार्मिक अनुष्ठान में थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने स्वयं भाग लिया और कुमारी कन्याओं का पूजन कर क्षेत्र के लोगों के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।अनुष्ठान के दौरान, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी और उनकी पत्नी ने विधि-विधान से कुमारी कन्याओं के चरण धोए, उन्हें तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी। इसके बाद, उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। भोजनोपरांत, सभी कन्याओं को उन्होंने दक्षिणा और उपहार भी भेंट किए।उन्होंने कहा की दुर्गापूजा के अवसर पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि कुमारी कन्याओं में देवी दुर्गा का वास होता है। उनके पूजन से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। थाना प्रभारी ने इस अवसर पर क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सभी के स्वास्थ्य की प्रार्थना की।थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन पुलिस विभाग की ओर से समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।उन्होंने सभी से दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!