हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी एक लाख रुपये की तत्काल सहायता

गढ़वा/रंका, 10 जुलाई। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में शुक्रवार तड़के जंगली हाथी के हमले में 50 वर्षीय इंद्रदेव यादव की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, इंद्रदेव यादव प्रतिदिन की तरह शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान गांव के समीप विचरण कर रहे हाथियों के झुंड से अलग हुए एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर कई बार पटक दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाथी को गांव से दूर भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी पप्पू कुमार यादव घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए गढ़वा वन प्रमंडल के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
वन विभाग के रेंजर अजय टोप्पो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी के हमले में इंद्रदेव यादव की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के आश्रितों को तत्काल एक लाख रुपये की अनुग्रह सहायता उपलब्ध करा दी है। शेष मुआवजा विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नियमानुसार प्रदान किया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार, सिंजो एवं आसपास के गांवों में पिछले कई महीनों से जंगली हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथियों का झुंड अक्सर रात के समय गांवों में प्रवेश कर फसलों एवं मकानों को नुकसान पहुंचाता है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के हमलों में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है तथा कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से हाथियों के आतंक से स्थायी समाधान की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कैच द रेन-2026′ को लेकर मझिआंव नगर पंचायत में जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन का दिया संदेश

    कैच द रेन-2026′ को लेकर मझिआंव नगर पंचायत में जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन का दिया संदेश

    गेरुआसोती पैक्स चुनाव में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 65 सदस्यों ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग

    गेरुआसोती पैक्स चुनाव में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 65 सदस्यों ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग

    हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी एक लाख रुपये की तत्काल सहायता

    हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी एक लाख रुपये की तत्काल सहायता

    बरडीहा के नए बीडीओ सह सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    बरडीहा के नए बीडीओ सह सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    देश सवाल पूछ रहा है, केंद्र सरकार जवाब दे : अभिजीत कमल

    देश सवाल पूछ रहा है, केंद्र सरकार जवाब दे : अभिजीत कमल
    error: Content is protected !!