हक-अधिकार और जल, जंगल, जमीन की हिफाजत के लिए संघर्ष तेज करें : केडी सिंह

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के तत्वावधान में जंगीपुर ग्राम स्थित अखरा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव का. केडी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे का. सुनील कुमार और का. मानमती देवी के चरण धोकर एवं मिठाई बांटकर किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए का. केडी सिंह ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य और अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। अब बदलाव जरूरी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सिधो-कान्हू, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर और बिरसा मुंडा के संघर्षों की याद दिलाते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की हिफाजत तथा बच्चों की शिक्षा के लिए संघर्ष तेज करना होगा। उन्होंने लोगों से आगामी एक सितंबर को दिल्ली चलने की अपील की।
भाकपा के पलामू जिला परिषद सदस्य प्रभु साव ने बच्चों को शिक्षा दिलाने तथा अपने हक-अधिकार के प्रति सजग रहने की अपील की। वहीं, भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने आदिवासी समुदाय के लोगों से एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन की हिफाजत तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को भाकपा राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के सदस्य सुनील कुमार, रामनाथ उरांव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
मौके पर जिला कमेटी सदस्य राजकुमार राम, विद्या पासवान, मुन्ना राम, बसु उरांव, सुनील उरांव, मूर्ति कुंवर, राम विजय सिंह, राजकुमार भुइयां, खलील खान, अवधेश उरांव, राजेंद्र उरांव, अरुण उरांव, रविंद्र उरांव, नगीना उरांव, रूपदेव उरांव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
फोटो : कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!