स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

Location: Meral

मेराल। बंका रोड, मेराल स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन स्कूल में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी एवं योगदान विषय पर विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के दो समूह टॉप ट्वेंटी और एक्सीलेंट ट्वेंटी के बीच मुकाबला हुआ।
प्रतियोगिता में स्वतंत्रता की कीमत और महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका एवं योगदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। दोनों समूहों के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता जीतने का प्रयास किया। अंत में टॉप ट्वेंटी ने एक्सीलेंट ट्वेंटी को दो अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मौके पर प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक पंकज कुमार पासवान, राहुल कुमार, संजय ठाकुर, सूर्यप्रकाश, संजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, दुर्गेश राम, रामाशीष राम, प्रतिभा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!