सेवानिवृत्ति के बाद गृह रक्षक परशुराम साव को एसडीओ आवास में दी गई सम्मानजनक विदाई

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के सरकारी आवास में गुरुवार को सेवानिवृत्त गृह रक्षक परशुराम साव को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। परशू काका के नाम से प्रसिद्ध श्री परशुराम पिछले सात वर्षों से एसडीओ आवास में सेवा दे रहे थे। मृदुभाषी और मेहनती स्वभाव के कारण वे सभी कर्मियों के प्रिय बने रहे।

एसडीओ संजय कुमार और आवासीय कार्यालय के कर्मियों ने परशुराम साव को माला पहनाकर एवं उपहार देकर उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा, “किसी भी कार्य का महत्व उसके ईमानदार और निष्ठावान तरीके से किए जाने में है। श्री परशुराम ने अपनी निष्ठा और ईमानदारी से सभी के दिलों में जगह बनाई।”

श्री परशुराम 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में सभी कर्मियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!