सेना व शहीदों के सम्मान में पांकी में निकली तिरंगा यात्रा

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पांकी प्रखंड के मुख्य बाजार रोड स्थित भाजपा कार्यालय से सोमवार की सुबह सेना व शहीदों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को सफल बनाकर देश को गौरवांवित किया है। हमारे जांबाज़ जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया, जो भारतीय सैन्य ताकत का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा युवाओं को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने बताया की इस दौरान राष्ट्रभक्ति के गीतों पर पांकी के लोग झूमते नजर आए और माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह यात्रा न सिर्फ भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक बनी, बल्कि युवाओं और बच्चों में देशप्रेम की भावना को भी और अधिक मजबूत करने का कार्य किया।वहीं कार्यक्रम में विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय तिवारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे , लोहरसी मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!