सेंट्रल बैंक चंद्री में 16 मार्च को ऋण वसूली शिविर, एकमुश्त भुगतान पर 85% तक की छूट

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चंद्री शाखा में 16 मार्च, सोमवार को बकाया ऋण वसूली शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में एकमुश्त राशि जमा करने पर ऋण धारकों को 85 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि जिन ऋण धारकों के खाते एनपीए हो चुके हैं, वे शिविर में पहुंचकर अपने बकाया ऋण की राशि जमा कर सकते हैं और छूट का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने सभी ऋण धारकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग 16 मार्च को आयोजित इस ऋण वसूली शिविर में भाग लेकर अपने बकाया ऋण का भुगतान करें और बैंक द्वारा दी जा रही विशेष छूट का लाभ लें।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पिछले एक सप्ताह से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि सभी ऋण धारक जागरूक होकर इसका लाभ उठा सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सिंगरौली में काम के दौरान रमना के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

    सिंगरौली में काम के दौरान रमना के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

    सेंट्रल बैंक चंद्री में 16 मार्च को ऋण वसूली शिविर, एकमुश्त भुगतान पर 85% तक की छूट

    सेंट्रल बैंक चंद्री में 16 मार्च को ऋण वसूली शिविर, एकमुश्त भुगतान पर 85% तक की छूट

    चैती छठ और रामनवमी को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की बैठक, तैयारियों की बनी रूपरेखा

    चैती छठ और रामनवमी को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की बैठक, तैयारियों की बनी रूपरेखा

    13 और 19 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, मझिआंव पुलिस ने भेजा गढ़वा जेल

    13 और 19 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, मझिआंव पुलिस ने भेजा गढ़वा जेल

    हासनदाग मदरसा में भरदुल विश्वकर्मा ने आयोजित की इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

    हासनदाग मदरसा में भरदुल विश्वकर्मा ने आयोजित की इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

    मझिआंव में मां दुर्गा मंदिर का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    error: Content is protected !!