Location: पलामू
मेदिनीनगर।झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं०2 का सबसे महत्वाकांक्षी सुदना जलापूर्ति योजना की अक्सर विफलता समेत तमाम नगरीय सुविधाओं से वार्ड नं०2 वंचित रहा है।बयान में उन्होंने कहा है कि वार्ड के भीतरी क्षेत्रों वर्षों से नालियों की सफाई पर निगम ने कोई काम नहीं किया है,जिसकी वजह से ऐसे इलाके मच्छर जनित बिमारियों का केंद्र बनते रहै हैं।वार्ड नं०2 के पटेल नगर स्थित शिव प्रसाद गुप्ता के घर के पास मेरे आवास के बगल में मुख्य सड़क पर बने गड्ढे की वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।वार्ड ऩ०2 कै कुम्हार टोली स्थित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बने मल्टीस्टोरी आवासों की गुणवत्ता के साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं मसलन वाहन पार्किंग,पार्क आदि नजर नहीं आ रहे हैं।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि इस भीषण ठंड में भी निगम द्वारा पटेल नगर,अघोर आश्रम,आजाद नगर,बीसफूटा आदि चौक-चौराहों पर अलाव नही जलवाने से लोगों के अन्दर आक्रोश व्याप्त हो रहा है।












