सिंगरौली में काम के दौरान रमना के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

Location: Ramana

गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन चंद्रवंशी की मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित एक प्लांट में काम के दौरान असमय मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही स्वजनों में शोक का माहौल बन गया।
परिजनों के अनुसार ललन चंद्रवंशी मजदूरी करने के लिए सिंगरौली गए थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। शुक्रवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूर उन्हें इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
शनिवार की शाम जब उनका शव गांव पहुंचा तो स्वजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, अनुज कुमार, प्रभात कुमार, अजय पासवान, चंदन पाल, नंदू मेहता, राजा राम मेहता और लालमन मेहता सहित कई लोग मृतक के घर पहुंचे। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    सिंगरौली में काम के दौरान रमना के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

    सिंगरौली में काम के दौरान रमना के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

    सेंट्रल बैंक चंद्री में 16 मार्च को ऋण वसूली शिविर, एकमुश्त भुगतान पर 85% तक की छूट

    सेंट्रल बैंक चंद्री में 16 मार्च को ऋण वसूली शिविर, एकमुश्त भुगतान पर 85% तक की छूट

    चैती छठ और रामनवमी को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की बैठक, तैयारियों की बनी रूपरेखा

    चैती छठ और रामनवमी को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की बैठक, तैयारियों की बनी रूपरेखा

    13 और 19 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, मझिआंव पुलिस ने भेजा गढ़वा जेल

    13 और 19 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, मझिआंव पुलिस ने भेजा गढ़वा जेल

    हासनदाग मदरसा में भरदुल विश्वकर्मा ने आयोजित की इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

    हासनदाग मदरसा में भरदुल विश्वकर्मा ने आयोजित की इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

    मझिआंव में मां दुर्गा मंदिर का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    error: Content is protected !!