Location: Garhwa
गढ़वा। सहिजना वार्ड संख्या 14 स्थित देवी संघ द्वारा देवी धाम के प्रांगण में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर मोहल्लेवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद (गुडु), सचिव कृष्णा पाल और कोषाध्यक्ष शशिकांत दुबे चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर रामदेव राम, सत्यनारायण सिन्हा, पंकज कुशवाहा, अंशुमान चंद्रवंशी, सोनू पाल और मिथुन चंद्रवंशी का चयन हुआ। उपसचिव के रूप में रामदेव पाल, राकेश रौशन मेहता, अजीत मेहता, जितेंद्र मेहता और अभिषेक मेहता को जिम्मेदारी दी गई। उपकोषाध्यक्ष रविरंजन कुमार तथा मीडिया प्रभारी प्रकाश पंडित, प्रताप यादव, अभिषेक पासवान और जिमी बनाए गए।
पुरोहित उमेश्वर पांडे, पुजारी सत्यनारायण सिन्हा, जितेंद्र मेहता, मिथुन चंद्रवंशी और अमन तिवारी होंगे। संरक्षक मंडल में अंबिका महतो, जितेंद्र सिन्हा, अरविंद सिंह, राजकुमार महतो, विजय मेहता, अजय मेहता, शंकर महतो, फौदार महतो, बालदेव महतो, रामगहन महतो, नवीन पाठक, प्रणव कुमार, दीपक पाठक, पंकज दुबे, विकास दुबे, राजेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता (फंटूश गुप्ता), राजीव रंजन सिन्हा, संजय तिवारी, सिदेश्वर प्रजापति, नित्यानंद त्रिपाठी, दीपू दुबे, नीरज दुबे, रंजन भारद्वाज, प्रेम कुमार चौबे, अरविंद तिवारी (नान्हू जी), कमला दीदी, गुडु तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, अरविंद दुबे, संजीव पांडे, रामनाथ पाल, अजीत चंद्रवंशी, संतोष गुप्ता और धनंजय सोनी शामिल हैं।
सदस्य के रूप में रूपेश कुमार (पांडे), आनंद कुमार, रामप्रवेश मेहता, ओमप्रकाश मेहता, पवन कुमार, दिव्यांशु, प्रियांशु, प्रांजल, सक्षम, विपिन, अरुण विश्वकर्मा, अभिषेक, अंशुमान, विजय प्रजापति, आर्यन चंद्रवंशी, राहुल गुप्ता और हिमांशु समेत कई अन्य युवाओं को जोड़ा गया है।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर पूजा को सफल और भव्य बनाने का संकल्प लिया।












