सरस्वती विद्या मंदिर गढ़वा में वीर बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों में दिखा नवाचार और देशभक्ति का उत्साह

Location: Garhwa

गढ़वा।
सरस्वती विद्या मंदिर, गढ़वा विद्यालय में आज वीर बाल दिवस के शुभ अवसर पर छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल एवं नवाचारों को प्रस्तुत किया, जिसे देखकर अतिथियों ने बच्चों की सराहना की।
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख श्री राणा प्रताप जी, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री कुणाल जी, जिला कार्यवाह श्री नितेश कुमार जी, माननीय नगर संघ चालक श्री अर्जुन जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के पश्चात सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों से उनके प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी अवलोकन के उपरांत मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस हमें सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के वीर शहजादों फतेह सिंह और जोरावर सिंह के अद्भुत बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि इन बाल वीरों ने धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे वीर शहजादों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशभक्ति, साहस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और संस्कारों का समन्वय ही देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!